Guaava Benefits: सफेद व गुलाबी अमरूद में क्या है अंतर जानो? अमरूद सु जुड़े कुछ हुए सवाल ओर जवाब
Guaava Benefits: क्या अमरूद खाने के बाद पानी पीना चाहिए या नहीं? अंदर से सफेद अमरूद और गुलाबी गुदा वाला अमरूद के बीच में क्या फर्क होता है? इन सभी सवालों के जवाब का पता होना जरूरी है. जानते हैं इन दोनों के बारे में…
Guaava Benefits: सर्दियों के समय में अमरूद का सेवन काले नमक (black salt जिस को शेखावाटी में पदया लूण भी बोलते है) के साथ किया जाता है. यह न केवल स्वाद ओर जीभ के चटोरा के लिए अच्छा है और इस के अंदर पाए जाने वाले पोषक तत्व बहुत उपयोगी हो ते हैं. अमरूद (Guaava) के पोषक तत्वों की बात की जाए तो इसके अंदर उर्जा, फैट, प्रोटीन, विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन ई, विटामिन के, विटामिन बी सिक्स, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, पोटेशियम, सोडियम, जिंक, कॉपर आदि पोषक तत्व (Guaava Nutrition) पाए जाते हैं जो अमरुद को (Guaava uses) और ज्यादा शक्तिशाली बना देते हैं. ऐसे में अमरूद से जुड़े कुछ सवाल अक्सर लोगों के मन में आते हैं. गुलाबी और सफेद अमरूद के बीच क्या अंतर होता है?बता दें कि सफेद अमरूद और गुलाबी अमरूद के अंदर पाए जाने पोषक तत्व एक ही होते हैं. मगर हां, इन दोनों के रंग और स्वाद दोनों में अंतर होता है. कुछ जगहों पर गुलाबी अमरुद मौजूद होता है तो कुछ जगह पर सफेद अमरुद पाया जाता है
1 – गुलाबी pink और सफेद white अमरूद के बीच क्या अंतर होता है?
बता दें कि सफेद white अमरूद और गुलाबी pink अमरूद के अंदर पाए जाने वाले पोषक तत्व एक जैसे ही होते हैं. मगर हां, इन दोनों के रंग और स्वाद दोनों में कुछ अंतर होता है. कुछ जगहों पर गुलाबी गुदा वाले अमरुद मौजूद होता है तो कुछ जगह पर सफेद गुदा वाला अमरुद पाया जाता
2– अमरूद खाने के बाद पानी पीना चाहिए या नहीं?
अमरूद के सेवन के बाद में पानी नहीं पीना चाहिए. क्यों कि इससे व्यक्ति को गले में खराश या खांसी की समस्या या सर्दी जुकाम की समस्या का सामना करना पड़ सकता है.
3– कितनी मात्रा में अमरूद का सेवन करना चाहिए?
अमरूदो का सेवन उनके आकार पर निर्भर करता है. आप 1 दिन में दो से तीन अमरूद मध्य आकार के खा सकते हैं. लेकिन इससे पहले डायटिशियन की सलाह जरूर ले जिस से कोई परेशानी का सामना ना करना पड़े
4- कब करें अमरूद का सेवन?
व्यक्ति अमरूद का सेवन सुबह खाने के बाद, लंच और डिनर के बीच में कभी भी कर सकता है, इससे हेल्थ को कोई नुकसान नहीं होता. हालांकि सुबह की ताजा धूप में अमरूद का सेवन काले नमक (पदया लूण)के साथ किया जाए तो स्वाद और सेहत दोनों के लिए बढ़िया होता है।